फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों ने सरेबाजार की छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन युवकों ने सरेबाजार की छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन

अमीनगर सराय। कस्बे में स्कूल जा रही कक्षा दस की छात्रा से बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। सरेबाजार उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा द्वारा शोर मचाने पर आरोपी युवक धमकी देकर भाग निकले। छात्राओं ने परिजनों व शिक्षकों से मामले की शिकायत की। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद से छात्रा भयभीत है। वहीं, प्रधानाचार्य ने पुलिस से मामले की शिकायत की।
अमीनगर सराय कस्बे में शुक्रवार सुबह आठ बजे कक्षा दस की छात्रा स्कूल जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। उन्होंने उस पर अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ की। छात्रा काफी देर तक सब कुछ चुपचाप सहन करते रही। युवकों ने सरेआम छात्रा का हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने शोर मचा दिया। लोगों को आता देख युवक भाग निकले। छात्रा पहुंचकर अध्यापकों को घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि कई दिन से तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर उसका पीछा कर रहे है। उससे छेड़छाड़ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने छात्रा के परिजनों से बात की लेकिन परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इस संबंध में प्रधानाचार्य ने पुलिस से शिकायत की और स्कूल के समय मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कस्बे में आए दिन छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना होती रही है। मनचले बेखौफ सड़कों पर छात्राओं को छेड़ते हैं। लेकिन पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि मामले की शिकायत नहीं आई है। स्कूल के पास पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। किसी भी असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें