फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की मॉस रेड से बिजली चोरों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने और बकायादारों पर शिकंजा कसने के लिए ऊर्जा निगम की टीम ने अधीक्षण अभियंता बागपत के निर्देश पर मॉस रेड चलाया। इसकी सूचना पर बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान सैकड़ों बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे और 113 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर ऊर्जा निगम की टीम ने मॉस रेड अभियान चलाकर बड़ौत क्षेत्र में 185 विद्युत कनेक्शनों की जांच की। चार खराब मीटर बदले। विद्युत लाइन पर कटिया डालकर विद्युत चोरी करने के मामले में 34 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। जबकि 10 लाख रुपये की राजस्व वसूली की। हालांकि इस दौरान टीम के साथ कई जगहों पर विरोध भी किया, लेकिन टीम के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों की टीम ने हंगामा करने वाले लोगों को भगाया और मॉस रेड अभियान जारी रखा। एसई रामबीर सिंह ने बताया बागपत के रूलर क्षेत्र मेें अभियान चलाकर 264 विद्युत कनेक्शनों की जांच की । आठ खराब मीटर बदले। बिजली चोरी करने के मामले में 79 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। जबकि 11 लाख रुपयों की राजस्व वसूली की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें