फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर छात्रा से रेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी
विज्ञापन

बागपत।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 10 की छात्रा से घर में घुसकर युवक ने रेप की कोशिश की। विफल होने पर मारपीट कर आरोपी भाग निकला। छात्रा ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 10 की छात्रा ने बताया कि उसके पिता बीमार है। परिजन पिता को अस्पताल लेकर गए थे। मंगलवार को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवक ने जबरन उसे साथ रेप करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी मारपीट कर भाग निकला। परिजनों के घर लौटने पर छात्रा ने घटना की जानकारी दी। परिजन छात्रा को कोतवाली लेकर पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें