फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिलाना गांव के वृद्ध दंपति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर छपरौली पुलिस पर मारपीट करने एवं तीन दिन तक दो युवकों को हवालात में अवैध रूप से रखने का आरोप लगाया। एसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सिलाना गांव निवासी सोहन पाल व उसकी पत्नी मुन्नी देवी ने एसपी को बताया कि उनका पड़ोसी राजेंद्र से प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। 27 जून को पड़ोसी प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से निर्माण करा रहे थे। उन्होंने 100 नंबर पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। वृद्ध महिला अपने दामाद के साथ थाने पहुंची तो एक दरोगा ने उसके साथ अभद्रता की धक्के देकर भगा दिया। उसके दामाद के साथ मारपीट की। दोनों पक्षों के लोगों को हवालात में बंद कर दिया। दरोगा ने दामाद और बेटे को तीन दिन तक हवालात में रखा। 1100 रुपये की रिश्वत लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस ने धमकी दी कि यदि अबकी बार 100 नंबर पर फोन किया तो दूसरी धारा लगाकर जेल भेज देंगे। इस प्रकरण में डीएम ने छपरौली पुलिस को 10 जून को आदेश जारी किए थे कि इस प्लॉट पर कोई भी पक्ष निर्माण व कब्जे का प्रयास नहीं करेगा। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

लूट के मामले में पुलिस नहीं कर रही रिपोर्ट दर्ज
बागपत। दुडभा गांव निवासी गीता पत्नी मदन ने एसपी को बताया कि आठ जून की रात दस बजे के लगभग बेटा विक्की दिल्ली से गांव लिए ट्रेन में आया था। अहेडा रेलवे हाल्ट से पैदल गांव जा रहा था। रास्ते में चार युवकों ने उससे 10 हजार रुपये, मोबाइल, सोने की चेन लूट लिए थे और मारपीट कर घायल कर दिया था। उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी युवक अब बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें