फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गृह कलह के चलते 18 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाया। परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया । वहां से उसे दिल्ली रेफर किया। युवक की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवक ने गृह कलह में जहरीले पदार्थ का सेवन किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर किया। परिजनों ने युवक को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को दिल्ली में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। उसकी मौत पर परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। अभी तक युवक का शव भी गांव नहीं पहुंचा । गांव में कोई युवक की आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बता रहा है तो कोई गृह कलह। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें