फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली ने गन्ने का जूस पीते युवक को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बडौली गांव के पास बारात में जाते समय गन्ने का रस पीते हुए एक व्यक्ति को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी । इससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे दिल्ली भेजा।
विज्ञापन

घायल हैदर पुत्र समीम लोनी जनपद गाजियाबाद का रहने वाला है। वह लोनी से कांधला जाने वाले बारात में ईको कार में सवार होकर जा रहा था। जब वे बडौली गांव पहुंचे तो वहां गन्ने का रस पीने लगे। इसी दौरान हैदर को एक ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल लाया गया, वहां से उसे दिल्ली रेफर किया। बाद में पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले ले लिया है। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। परिजन घायल का इलाज कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें