फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने बाइक सवार युवकों को झांसा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली चुंगी पर दो युवकों को झांसे में लेकर एक युवती ने स्वयं दारू मंगाकर उनके साथ शराब पी। जब वह नशे में हो गए तो वह उनकी बाइक उठाकर ले भागी और एक मिस्त्री के यहां नंबर बदलवाने लगी। इसी दौरान युवकों को होश आया तो उनकी बाइक गायब मिली। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने युवती की तलाश की तो युवती मिस्त्री के यहां बाइक छोड़कर भाग गई । पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले के रहने वाले दो युवक छपरौली चुंगी से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तो वहां खड़ी एक युवती ने उन्हें रोका और उन्हें अपने झांसे में ले लिया और उन्हें एक जगह पर ले जाकर अपने पास से शराब पिलाई और स्वयं ने भी पी । जब युवक नशे की हालत में हो गए तो उन्हें अपनी बाइक और युवती दिखाई नहीं दी। युवती उनकी बाइक लेकर चली गई । पहले तो उन्होंने युवती की तलाश की जब वह नहीं मिलीेेेेेे तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की तलाश की तो पता चला कि युवती किसी मिस्त्री के यहां बाइक का नंबर बदलवा रही है। पुलिस को देखकर वह बाइक छोड़कर भाग निकली पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सकी । इस संबंध में एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने कहा कि अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें