फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में गैस सिलेंडर फटा, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल निवासी फईमु की गांव में ही बस स्टैंड पर वेल्डिंग की दुकान है। वह शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कार्य कर रहा था। अचानक गैस का सिलेंडर फट गया। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इससे दुकान में आग लग गई थी। मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का कुछ सामान जल चुका था। गनीमत रही कि सिलेंडर में कम गैस थी, वरना बड़ा हादसा हो जाता। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकान को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
बागपत। चांदीनगर पुलिस ने गौना गांव के खेतों में चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा पकड़ा गया आरोपी इमरान निवासी गौना है। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है।

शराब के साथ चार लोग गिरफ्तार
बागपत। चांदीनगर पुलिस ने खट्टा प्रह्लादपुर गांव से राजेंद्र को गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 पव्वे देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है। वहीं रमाला पुलिस ने शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें चांदवीर व जयवीर निवासी रमाला, सतीश निवासी किशनपुर बराल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें