बागपत। बेटे की हत्या के गवाह की पैरवी करने वाले पिता का अपहरण का प्रयास करने के आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी। रामनगर गांव निवासी निकेश उर्फ निक्की की 14 जनवरी 2016 को हत्या कर दी। सिंघावली अहीर थाने पर मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी जमानत पर जेल से बाहर है। उसके पिता रामेश्वर केस की पैरवी कर रहे हैं। उन पर आरोपी केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। वह 12 जनवरी को कोर्ट से घर लौट रहे थे। रास्ते में विकास भवन के पास उनके पास एक कार आई। इसमें सवार आरोपी दो नामजद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनका अपहरण की कोशिश की। शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। उनको देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गए। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पीड़ित की तहरीर पर आरोपी राहुल उर्फ माटू, रोहित उर्फ सीटू, गगन गिरि और एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। उधर, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा केस की विवेचना की चल रही है।