फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चे नहीं मिले तो खा लूंगी जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा गांव के लापता छह बच्चों को पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। परिजन उनको तलाश करने में लगे हैं। परिवार की एक महिला इतनी दुखी है कि उसने कहा कि यदि बच्चे नहीं मिले तो वह जहर खाकर जान दे देंगी।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव में झुग्गी में रहने वाले सलमू और उसकी बहन सलामती के परिवार के छह बच्चे गुलिस्ता (7), खैरून (11), मेहरूना (9), गुड्डू (7), सोनू (6) और दिलशाद (7) पिछले कई दिन से लापता हैं। जो अपने घर से प्रशासन द्वारा बांटे जा रहे कंबल लेने के लिए गए थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। मृतक परिजनों की तहरीर पर कोतवाली में अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है, लेकिन पुलिस अभी तक बच्चों को बरामद नहीं कर पाई है। इससे परिवार दुखी है। महिला सलामती ने कहा कि वह बच्चों को सोनीपत, पानीपत, हरिद्वार, रुड़की और लखनऊ तक तलाश कर आई है, लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। यदि बच्चे नहीं मिले तो वह जहर खा लेंगी। उधर कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें