फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजूराबाद गढ़ी में कबड्डी खेलते समय युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी खेलते समय युवक पर हमला
विज्ञापन


बागपत। हजूराबाद गढ़ी गांव में कबड्डी खेलते समय हुए विवाद में युवक पर हमला कर दिया। वह घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पांच लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

हजूराबाद गढ़ी गांव में कुछ युवक कबड्डी खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई जो मारपीट में बदल गई। युवक संजीव पर चार-पांच लड़कों ने हमला कर दिया। उसकी बुरी तरह से पिटाई की। इससे वहां पर हंगामा हो गया। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। उन्होंने किसी तरह झगड़ा शांत कराया। परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित संजीव ने सिंघावली अहीर थाने पर पहुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में आरोपी आशीष, रोहित, विकास, गगन और चश्मवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरु कर दी है। उधर कार्यवाहक थाना प्रभारी रजनीश कुमार का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके अलावा बागपत के पुराना कस्बा में युवक आसिफ के साथ पड़ोस के ही युवकों ने मामूली बात को मारपीट कर दी। इससे वहां पर हंगामा हो गया। इसकी पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें