बागपत। टांडा गांव में एक युवती के साथ पहले प्रेम विवाह किया। बाद में ससुराल वाले उसको प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि ससुरालियों ने विवाहिता पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
टांडा गांव की युवती का कहना है कि उसका पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल गया था। इसका उनके परिजनों को पता चल गया था। पंचायत के कहने पर उनका निकाह किया गया था। निकाह के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करने लगे थे। उससे दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। पिछले कुछ समय से दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इतना ही नहीं आरोपी ससुरालियों ने 25 नवंबर को उस पर जानलेवा हमला किया। वह गंभीर रुप से घायल हो गई। उसकी तहरीर पर आरोपी पति सादाब, ससुर मुंसफ, सास शकीला, जेठ नौशाद, देवर साबाज समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।