फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फब्तियां कसने पर युवती ने चप्पलों से ली युवकों की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने मनचलों को चप्पलों से पीटा
विज्ञापन


बड़ौत। बिनौली रोड़ पर ई-रिक्शा में युवती से फब्तियां कसने पर दो युवकों की जमकर धुनाई की गई। युवती ने भी युवकों को चप्पलों से पीटा। बाद में माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बिनौली रोड़ से एक महिला बाजार में आने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थी। उसी रिक्शा में रेलवे रोड़ बिनौली फाटक से दो युवक बैठे। आरोप है कि बैठते ही उन्होंने युवती पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। कईं बार युवती ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। लेकिन जब वे नहीं माने तो युवती ने ई-रिक्शा रुकवाकर शोर मचा दिया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने घेरकर उन दोनों युवकों को पकड़ लिया और युवकों की जमकर पिटाई की। युवती ने भी चप्पलों से युवकों की खबर ली। बाद में युवकों द्वारा माफी मांगे जाने पर लोगों ने उन्हें छोड़ दिया। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें