दोघट (बागपत)। पुलिस ने सेना में भर्ती कराने के लिए युवक से साढ़े तीन लाख रुपये ठगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने युवक को जेल भेजा।
गांव पुसार निवासी मुकेश कुमार पुत्र सुखवीर ने तीन सितंबर 2017 को दोघट थाने में अनुज पुत्र रामपाल निवासी डुंगर मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने दी तहरीर में कहा अनुज ने मेरे बेटे को आर्मी में भर्ती कराने के लिए मुझ से साढ़े तीन लाख रुपये लिए थे। काफी समय बाद न तो उसके बेटे को आर्मी में भर्ती कराया और न ही उसे रुपये लौटाए । जब वह उससे रुपये वापस लेने गया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।