फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसी में शरारती तत्वों ने फिर गोशाला से गोवंशों को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बसी स्थित नवनिर्मित गोशाला में रखे बेसहारा गोवंशों को रविवार को शरारती तत्वों ने दोबारा गोशाला से छोड़ दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम से हस्तक्षेप करके गोशाला से गोवंश को भगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले शरारती तत्वों ने ताला तोड़ कर गोशाला से गोवंशों बाहर निकाला था।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी समाजसेवी बिल्लू पालीवाल ने गांव में गोशाला के निर्माण के लिए अपनी चार बीघा कृषि भूमि दान दी थी। दान दी गयी भूमि पर ग्रामीणों के सहयोग से बेसहारा गोवंशों को रखने के लिए गोशाला का निर्माण कराया । तीस अप्रैल को गोशाला के शुभारंभ पर उपजिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं ग्रामीणों ने हवन में आहुति दी और गोशाला में बेसहारा 32 गोवंश को रखा था। पांच मई को रात्रि में शरारती तत्वों ने गोशाला के गेट का ताला तोड़ा और गोशाला से सभी गोवंशों को बाहर निकाल दिया था। इससे ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया था। ग्रामीण बिल्लू पालीवाल, देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार, नरेंद्र, अजय, सुरेंद्र, हरबीर, प्रवीन, सुभाष आदि ने एसडीएम से मिलकर शरारती तत्वों का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। रविवार को ग्रामीणों ने दोबारा गोशाला से गोवंशों को निकाल दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम से गोशाला से गोवंश भगाने वालों का पता लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें