फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन से उठी चिंगारी ने जला डाली 20 बीघा ईख

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौली और बड़का गांव के बीच दोनों गांव की सीमा पर खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उठी चिंगारी गन्ने के खेत में जा गिरी, और फसल जल गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चिंगारी बड़ौली व बड़का गांव के गन्ने के खेतों में गिर गई, जिससे उनमेें आग लग गई। आग की सूचना पर काफी संख्या में वहां लोग पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सुरेश, नरेश, देवेंद्र, मनोज, सत्यपाल निवासी बड़ौली व बड़का के शशांक, पवन की 20 बीघा ईख की फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मचारियों को गांव वालों ने दौड़ाया तो वे भाग निकले। उनका कहना था कि जर्जर लाइनों को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला। यदि लाइन के तार नहीं बदले गए तो गांव के लोग आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें