गांगनौली गांव में होली के दिन मस्जिद से नमाज अदा कर लौट रहे दूसरे समुदाय के लोगों पर जबरन रंग डालने व मारपीट करने में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गांगनौली गांव में होली के दिन 15-16 युवकों ने जमकर हुड़दंग किया। मस्जिद के नमाज अदा कर लौट रहे दूसरे समुदाय के लोगों पर जबरन रंग डाल दिया। विरोध करने पर घरों में घुसकर तोड़फोड़ कर मारपीट की। इसमें पांच लोग घायल हो गए थे। वकील ने 16 युवकों के लिए रिपोर्ट दर्जकराई । पुलिस ने शनिवार को आरोपी उत्तम, भूपेंद्र, विनीत, अमित, कल्लू व बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।