फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पिलाना भट्ठे के पास तीन लोगों को गोली मारकर लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस नहीं पकड़ पाई। सर्विलांस के भरोसे पुलिस काम कर रही है। पूर्व में लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहे युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

13 दिसंबर की रात साढ़े नौ बजे पिलाना भट्ठे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने हिसावदा गांव निवासी मनोज जाटव, पिलाना गांव निवासी कुलदीप त्यागी को गोली मारकर बाइक, मोबाइल व पर्स लूट ले गए थे। वहां से गुजर रहे कार सवार सतीश पुत्र सूरज निवासी नाथुपुर गुरुग्राम हरियाणा से भी कार लूटने की कोशिश की थी। विफल होने पर बदमाशों ने गोली चलाई थी, जो सतीश के हाथ में लगी था। दूध प्लांट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाश कैद हो गए थे। पुलिस अभी तक बदमाशों को नहीं पकड़ पाई है। सर्विलांस के भरोसे काम किया जा रहा है। पांच-छह युवकों के नंबर संदिग्ध मिले हैं। उनकी तलाश की गई, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व की घटनाओं में शामिल रहे युवकों से पूछताछ की जा रही है। लूट करने वाले बदमाश आसपास के गांवों के ही रहने वाले हैं। पुलिस जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें