बड़ौत (बागपत)। मोहल्ला खत्री गढी में एक छात्र को पांच-छह युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। छात्र ने पांच हजार की नगदी भी छीन कर ले जाने का आरोप लगाया है और कोतवाली पर तहरीर दी है। इसके अलावा एक और अन्य युवक के साथ मारपीट की घटना हुई है।
घायल दानिश पुत्र महबूब बिनौली बस स्टैंड बड़ौत का रहने वाला है, वह मेरठ में बीएससी का छात्र है। वह बुधवार को बाइक पर अपने साथी के साथ खत्री गढ़ी में कोचिंग करने जा रहा था। तभी पांच-छह युवक मिले, पहले पांच हजार रुपये मांगे, न देने पर उसकी पिटाई की और उसे पांच हजार रुपये छीन ले गए। दूसरी घटना बड़ौली गांव में लोयन मलकपुर गांव निवासी हिमांशु के साथ हुई। हिमांशु जुगाड़ से जा रहा था, रास्ते में दो लड़कों ने बाइक आगे लगाकर जुगाड़ को रोक लिया और हिमांशु के साथ मारपीट की। ब्यूरो