फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जांच में उलझा दीपक वर्मा हत्याकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

टटीरी कस्बे के दीपक वर्मा हत्याकांड पुलिस की जांच में उलझ गया है। नामजद कराए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस के शव की सुई अब मृतक के नजदीकी पर ही घूम रही है। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हत्याकांड के खुलासे की मांग की। पुलिस पर आरोपियों को बचाने का भी आरोप लगाया।
अग्रवाल मंडी टटीरी में गत बृहस्पतिवार की रात दीपक वर्मा पुत्र डॉ. अशोक कुमार की तीन युवकों ने 300 रुपये के लेनदेन को लेकर गोली मारकर हत्या की। इस मामले में मृतक के पिता ने आशू, इंतजार निवासी टटीरी और रेलवे कर्मचारी सुनील निवासी मवी कलां के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस नामजद कराए गए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर दो दिन से पूछताछ कर रही है, लेकिन कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा। पुलिस जांच में हत्याकांड उलझ गया है। अब पुलिस के शव की सुई मृतक के नजदीकी पर ही घूम रही है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस पर हत्याकांड की जांच लटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। जबकि दीपक की हत्या नामजद तीनों आरोपियों ने ही की । यदि इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं गई तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि नामजद तीनों आरोपियों को हत्यारा साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। उसकी हत्या में किसी नजदीकी का हाथ भी हो सकता है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


पशु पैठ स्थल से फैल रही बीमारियां
बागपत। रालोद के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम विवेक कुमार यादव को प्रार्थना पत्र भेजा। मंडल महासचिव ओमवीर ढाका और कंवर पाल हुड्डा ने कहा कि पशु पैठ स्थल पर शनिवार को पैठ आयोजित की गई थी। इस बीच यहां दो पशुओं की मौत हो गई। मृत पशु मैदान में ही पड़े हैं और मोहल्ले के लोग परेशान हैं। मृत पशुओं को उठवाने की मांग रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें