फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ढ़िकौली निवासी सुदेश फौजी ने बताया कि वह 24 अगस्त 2017 को एसबीआई बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने आया। रुपये निकालने के बाद वह वापस चला गया। इसके बाद एटीएम मशीन द्वारा उसके खाते से 8400 रुपये की नगदी निकाल ली। उसने एटीएम पर तैनात गार्ड दीपक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सुदेश फौजी ने आईजी आरएस पोर्टल पर मामले की शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई कर बुधवार को गार्ड दीपक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। ब्यूरो
विज्ञापन


हादसे में तीन लोग घायल
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर गौरीपुर मोड़ के पास सड़क किनारे गड्ढे में बाइक गिरने से तीन लोग घायल हो गए। बिहारीपुर निवासी इमामुद्दीन पुत्र चंदन अपने पड़ोसी अली हसन और शब्बीर के साथ बाइक सवार सवार होकर बागपत आ रहे थे। बाइक अली हसन चला रहा था। वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक गड्ढे में गिर गई। इसमें तीनों घायल हो गए। इमामुद्दीन की हालत गंभीर बनी हुई है। ब्यूरो

हादसे में युवक घायल
दाहा (बागपत)। बड़ौत-बिनौली मार्ग पर जिवाना गुलियान गेट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अंकुर पुत्र जुगमंदर निवासी बड़ौत को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। उसे बिनौली सीएचसी से मेरठ रेफर किया। पिता जुगमंदर ने थाने में तहरीर दी। ब्यूरो
विज्ञापन



मंदिर का स्थापना दिवस मनाया
दोघट (बागपत)। दुर्गा मंदिर झूंडपुर में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इसमें प्रात: यज्ञ हुआ। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्वामी घनानंद ने पूजा कराई। उन्होंने बताया कि मंदिर की स्थापना 18 जुलाई 2005 में हुई। इसमें रणकुमार, विमला देवी, संत कुमार, संजीव कुमार, देशपाल शर्मा, पप्पू शर्मा, सतीश, उधम, दीपक, राजवीर आदि रहे। ब्यूरो

एक जुलाई से धरना देंगे दोनों भाई
दोघट (बागपत)। कान्हड़ गांव में सरदार सिंह के मकान के पास प्राइमरी स्कूल का भवन जर्जर हाल में है। आधा भवन ध्वस्त हो चुका है। उसका मलबा आज तक स्कूल परिसर में पड़ा हुआ है। उन्होंने डीएम से लेकर सीएम को पत्र लिखकर स्कूल का मलबा उठाने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। एक जुलाई से सरदार सिंह और उनके भाई चरण सिंह गांव में प्रशासन के खिलाफ धरना शुरू करेंगे। ब्यूरो


युवक को मारपीट कर घायल किया
दाहा (बागपत)। बामनौली गांव में लेन-देन को लेकर चार लोगों ने बिजेंद्र पुत्र रामफल पर हमला किया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसने थाने में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। बिजेंद्र ने बताया कि उसने गांव के ही गोपाल को भैंस खरीदकर लाने के लिए 50 हजार रुपये दिए , लेकिन न तो वह भैंस खरीदकर लाया और न ही रुपये लौटा रहा है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें