फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से बाइक पर बड़ौत आ रहे इमाम से की लूटपाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। वाजिदुपर नागेश्वर मंदिर के पास शनिवार की रात बाइक से मेरठ से बड़ौत आ रहे एक इमाम को चार बदमाशों ने लाठी-डंडों से गिरा दिया और उसकी जमकर धुनाई की और उसे 12 सौ रुपये लूट जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

शनिवार की रात्रि चांद मस्जिद विजय नगर के इमाम मौलाना दीन मोहम्मद पुत्र तराबुद्दीन बाइक से मेरठ किसी काम से गए थे। जब वे वापस लौट रहे थे तो वाजिदपुर के पास नागेश्वर मंदिर पर खडे़ चार बदमाशों ने उन्हें रोकना चाहा। उनके नहीं रुकने पर लाठी मारकर सड़क पर गिरा दिए। उन्हें मारपीट कर अधमरा कर दिया और 1200 रुपये लूटकर भाग निकले। राहगीरों ने उन्हें बड़ौत में निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह समाज के लोग कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और उन्हें सीएचसी पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें