फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेज लेखक को दी बेटे के कत्ल की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव के दस्तावेज लेखक को फोन पर बेटे का कत्ल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी के बाद पीड़ित परिवार में दहशत फैली हुई है। दस्तावेज लेखक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को नौरोजपुर गांव निवासी राजपाल शर्मा पुत्र बलबीर शर्मा रजिस्ट्री कार्यालय में दस्तावेज लेखक हैं। कई दिन से इनके मोबाइल फोन पर अमित कुमार बेटे को गोली से उड़ाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने बताया कि उसने फोन पर आरोपी की आवाज को पहचान लिया है। आरोपी निरपुड़ा का रहने वाला है और उससे रंजिश रखता है। दो दिन पहले उसके पास एक अज्ञात युवक भी आया , जो उसके पुत्र को काफी देर तक देखता रहा और बिना कुछ बताए ही चला गया। वहीं धमकी मिलने के बाद से ही पीड़ित का परिवार दहशतजदा है और घर में कैद होने को मजबूर हो गया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश ने कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें