फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल प्रवीन की दिल्ली में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गुफा मंदिर पर छह दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए नौरोजपुर गुर्जर गांव के पूर्व प्रधानाध्यापक के बेटे प्रवीन कुमार की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के चाचा ने कोतवाली में तहरीर दी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी पूर्व प्रधानाचार्य पीतम सिंह का 42 वर्षीय बेटा प्रवीन कुमार 25 मार्च को गुफा मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने गया । इसी दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मंदिर के सामने कैंटर ने उसे टक्कर मार दी । इसमें वह गंभीर घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर किया । दुर्घटना के बाद चालक कैंटर को लेकर मौके से भाग गया था। अस्पताल में तभी से ही उसका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। घायल प्रवीन ने छह दिन बाद जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार की महिलाओं मेें कोहराम मच गया। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस संबंध में मृतक के चाचा एवं गुर्जर महासभा के अध्यक्ष टीकम सिंह ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। चाचा ने बताया कि मृतक प्रवीन अविवाहित था। दुर्घटना के दौरान सिर में गहरी चोट लगी थी। इससे दिल्ली में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें