बागपत। एसपी जयप्रकाश ने सोमवार को बागपत कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान रिकॉर्ड सही नहीं मिला और सफाई व्यवस्था भी बेपटरी मिली। एसपी ने कोतवाली कार्यालय, कर्मचारी बैरक, मालखाना, मैस का निरीक्षण किया। थाने के रिकार्डो एवं पत्रावलियों आदि का अवलोकन कर उनको पूरा करने व रिकार्ड को सुरक्षित रखने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्हें रिकार्ड में तमाम खामियां मिली। एसपी ने नाराजगी जताई और कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार को व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा। कोतवाली में खड़े लावारिस 174 वाहनों की नीलामी कराने के निर्देश भी दिए।
लूटपाट की घटनाओं पर लगाया जाए अंकुश
बागपत। खेकड़ा सर्किल में हो रही लूटपाट की घटनाओं को एसपी जयप्रकाश ने गंभीरता से लेते हुए खेकड़ा सीओ वंदना शर्मा को निर्देश दिए कि बालैनी, चांदीनगर, अमीनगर सराय व खेकड़ा थानाध्यक्षों को साथ लेकर इन घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। इन घटनाओं में शामिल बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। थानाध्यक्षों की टीम बनाकर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाई जाए। जिन स्थानों पर लूटपाट की अधिक घटनाएं हो रही है, वहां 24 घंटे पुलिस तैनात की जाए।