बड़ौत (बागपत)।
दहेज की मांग पूरी न करने पर लक्ष्मी नगर बड़ौत में एक महिला को पति ने चाकू से जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह उसने जान बचाई और कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर दी।
प्रीति पुत्री राजेंद्र लुहारी गांव की रहने वाली है। उसकी शादी 25 फरवरी 2015 में लूंब निवासी बिट्टू के साथ हुई । हाल में वे बड़ौत के लक्ष्मी नगर में रह रहे हैं। उसके पति ने कुछ दिन पहले अपने घर से दो भैंस और 2.5 लाख रुपये लाने को कहा। पहले प्रीति टरकाती रही, लेकिन शनिवार को उसने पैसे लाने से इंकार कर दिया तो उसके पति ने चाकू से उसे जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह वहां से भाग निकली और अपने मायके में इसकी सूचना दी। उसके परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और उसने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।