बड़ौत (बागपत)।
पुलिस ने किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक तमंचा, कारतूस और दो छुरी बरामद की है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली दिल्ली-सहारपुर हाईवे पर सागर होटल के पास तीन बदमाश खड़े हैं और वे किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस सूचना पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और दो छुरी बरामद हुई है। पुलिस ने कोतवाली ले जाकर उनसे पूछताछ की। बदमाशों से पूछताछ के बाद कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश सोनू पुत्र अजमेरी, मोनू पुत्र सत्यवीर, प्रशासन पुत्र बिजेंद्र बड़ौली के रहने वाली है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।