बागपत। निबाली गांव के छात्र रवि धामा हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
निबाली गांव निवासी बीए का छात्र रवि धामा पुत्र धन्ना सिंह ने गला रेत कर हत्या की । उसका शव मीतली गांव के जंगल में पड़ा मिला था। वह 21 फरवरी से लापता था। मृतक के भाई दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज ने कैडवा निवासी राबिन को नामजद व अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस प्रकरण के तार पावली गांव निवासी एक महिला के साथ जुड़े होना बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा होगा। मृतक के भाई मनोज ने बताया कि 21 फरवरी को गांव का भांजा अनुज उसे घर से बुलाकर ले गया । इसके बाद दोनों रात में ही पावली गांव गए। अनुज वापस लौट आया, लेकिन रवि वापस नहीं लौटा।