फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता कॉलोनी में मामूली बात को लेकर झगड़ा, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माता कॉलोनी में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें दोनों पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। थानों पहुंचकर दोनो ंपक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे माता कॉलोनी में सभासद समीना और सलमा पक्ष के बीच में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई । देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे निकल गए। सभासद समीना ने बताया कि वह अपने घर बैठे थे। उसी दौरान पड़ोस के लोगों ने उसकी पुत्री शाहिबा रानी पर हमला बोल दिया। इसमें वह गंभीर घायल हो गई। जब वह बीच बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। वहीं सलमा ने बताया कि सभासद पक्ष के लोग पहुंचे ही घर में एक जुट हो गए थे। झगड़े की तैयारी कर रखी थी। उसका एक प्लाट को लेकर विवाद है। जिसको वह आए दिन झगड़ा करते रहते हैं। इसी विवाद के कारण उसके परिवार हमला बोला है। इसमें उसकी पुत्री मुस्कान, बहन शमा पत्नी भूरा और दूसरी बहन शबाना घायल हो गई है। उस पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। दोनो पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनो पक्षों से तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली में महिला हुई बेहोश
परिजन कोतवाली में घायल महिला को लेकर पहुंचे तो वह अचानक बेहोश हो गई है। जिससे वहां परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने आनन-फानन में उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें