फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टी मेहर के लोगों का कोतवाली में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पट्टी मेहर स्थित गंदे नाले मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर शराब पीकर महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने वाले शराबियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार की शाम काफी संख्या में पट्टी मेहर गंदे नाले मोहल्ले की महिलाएं और पुरुष कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा मोहल्ले का एक युवक आए दिन मोहल्ले की महिलाओं के साथ शराब पीकर अभद्रता करता है और मना करने पर गाली गलौच और मारपीट पर उतारू होता है। उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बाज नहीं आ रहा है। इस संबंध में मोहल्ले वासियों की तरफ से जय कुमार पुत्र सेवा राम ने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इसमें रीना, रेखा, कृष्णा, बबली, शीला, सुनीता, सुदेश, उपासना, रुकमणि आदि रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें