बागपत। हड़ताल में काम करने से मना करने पर चेंबर में ही अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरु कर दी है।
अधिवक्ता कृष्णपाल मान ने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा 25 अगस्त 2017 को मैनपुरी जनपद के कुम्होल निवासी अरूण की एक केस में जमानत कराई थी। सोमवार दोपहर अरूण अपने साथियों के साथ चेंबर पर आया और केस के गवाह बदलवाने के लिए कहने लगा, जिला बार एसोसिएशन की हड़ताल होने के कारण उसको काम करने से मना कर दिया गया। आरोपी ने काम का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ कहासुनी की और जान से मारने की धमकी दी। इससे वे भयभीत है। उनकी तहरीर पर आरोपी अरूण, उसके साथी विनोद निवासी ढ़िकौली और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।