बागपत। शहर की झंकार गली में शुक्रवार रात कुछ लोगों ने गली में घूमने वाली गाय को ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान उनको मोहल्ले के एक युवक ने देख लिया। उसने शोर मचा दिया। मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। आरोपी उनको देख भागने लगे। पीछा करने पर आरोपी एक युवक को पकड़ लिया। जबकि आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपी युवक की लोगों ने धुनाई कर दी। बाद में उसके माफी मांगने पर आरोपी को छोड़ दिया।
दूसरी तरफ बिलोचपुरा गांव के रियाजू का कहना है कि कुछ लोगों ने उसका मिनी ट्रक चोरी कर रखा है। इसके अलावा बैट्री और सामान भी चोरी करते है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उनकी मांग है कि पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे।