फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने की महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से की छेड़छाड़
विज्ञापन


बड़ौत। नगर की एक कालोनी में बृहस्पतिवार रात युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर तमंचा से भयभीत कर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। महिला ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर की एक कालोनी में बृहस्पतिवार की रात एक महिला घर पर सो रही थी। उसका पति नीचे जमीन पर सोया था। महिला के मुताबिक बिस्तर के पास खिड़की के टूटे शीशे से पड़ोस के युवक ने हाथ अंदर डालकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे तमंचा दिखाकर चुप करा दिया। लेकिन महिला ने शोर मचा दिया तो उसके पति की आंख खुल गई। युवक दोनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि आरोपी युवक काफी समय से उसे परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें