बागपत। बड़ौत निवासी महिला गुलिस्ता ने बताया कि उसका दो माह पहले निकाह हुआ । कस्बा की एक युवती ने उसके पति के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करा लिया । इतना ही नहीं देवर, ससुर और सास के खिलाफ भी मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जो पूरी तरह से झूठी है। आरोपी महिला उनसे पांच लाख रुपये लेना चाहती है। इसके लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। इससे उनका परिवार परेशान है। उसका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उसने एसपी दफ्तर में पहुंचकर निष्पक्ष जांच कर केस खत्म करने और आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
झंकार गली की महिलाओं का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
बागपत। शहर की झंकार गली की महिलाओं ने कहा मोहल्ले के एक परिवार के लोग गली से गुजरते समय गाली-गलौज करते रहते हैं। सोमवार सुबह आरोपियों ने युवक लाला के साथ बेवजह ही मारपीट कर दी। विरोध करने पर अन्य लोगों के साथ गाली-गलौज कर भुगत लेने की धमकी दी। उल्टा घायल युवक के खिलाफ ही पुलिस से शिकायत कर रहे हैं। जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने एसपी दफ्तर में पहुंचकर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर रामभतेरी, रतनो, सरिता, कविता आदि मौजूद रही।