बागपत। जिला कारागार में बंद कुख्यात सुनील राठी की करतूत से पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस जेल से बंद बंदियों की कुंडली खंगाल रही है। पता लगा रही है कि निकाय चुनाव में कौन सा बंदी खलल डाल सकता है। उनको चिहिंत करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने पांच अपराधियों को चिहिंत कर लिया है।
जेल में बंद होने के बाद भी कुछ अपराधी वहां से ही अपना नेटवर्क चलाते हैं। सुनील राठी ने बागपत कारागार में होने के बाद भी तीन नवंबर को रुड़की के एक डॉक्टर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उसने यह रकम अपनी माता एवं टटीरी की चेयरमैन राजबाला चौधरी के पास पहुंचाने के लिए कहा है। चुनाव के समय अपराधी ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। निकाय चुनाव को देखकर पुलिस की नजर जेल के बंदियों पर भी है। पुलिस बंदियों से जेल और पेशी के दौरान मुलाकात करने वाले लोगों का चिट्ठा तैयार कर रही है, क्योंकि पुलिस को आशंका है कि बागपत जेल के कई बंदी चुनाव प्रभावित कर सकते हैं। इसे देख कर चुनाव को प्रभावित करने वाले बदमाश सूची तैयार की जा रही है। एसपी जय प्रकाश ने कहा निकाय चुनाव को देखकर कई बंदियों को दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाएगा। अब तक पांच बंदियों को चिहिंत कर लिया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत चुनाव में पूर्वांचल जेल में शिफ्ट हुए थे बंदी
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समय बागपत के कई बंदियों को पूर्वांचल की जेलों में शिफ्ट किया गया था। इनमें से कई बंदी अभी भी वहां पर ही है।
े