फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रेलवे स्टेशन से मिला छात्र अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्कूल गया लापता छात्र अभिषेक दिल्ली के रेलवे स्टेशन से मिला है। पुलिस का कहना है कि छात्र अपना बैग खेत में फेंककर खुद ही दिल्ली चला गया था। परिजन उसको वहां से ले आए है। हालांकि अभी उसकी पुलिस से मुलाकात नहीं हुई है।
विज्ञापन

रमाला क्षेत्र के गांव गूंगा खेड़ी निवासी किसान सुबोध का बेटा अभिषेक (15) कक्षा दसवीं का छात्र है। अभिषेक सोमवार को साइकिल से स्कूल गया । इसके बाद वापस घर नहीं लौटा । इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी । पता न चलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताकर पुलिस से शिकायत की । मंगलवार सुबह उसका बैग खेत में पड़ा मिला । इससे परिजन और पुलिस ओर टेंशन में आ गए । उसको कई घंटे खेतों में देखा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में फोन आया छात्र दिल्ली में है। इसके बाद अभिषेक अपने रिश्तेदारों के पास पहुंच गया । रमाला थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने कहा छात्र अभिषेक दिल्ली स्टेशन पर खुद ही पहुंच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें