फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा लूटकर चालक को हाईवे किनारे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोनी से बुक करके ई-रिक्शा लेकर आए बदमाशों ने चालक को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रिक्शा लूट ली। बेहोशी की हालत में उसको दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे फेंककर चले गए। पीड़ित का अस्पताल में इलाज कराया। घटना की पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

दिल्ली की सोनिया बिहार निवासी महिला रेखा ने बताया उसका भाई सुनील ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार को लोनी बॉर्डर के पास दो युवक उसके पास पहुंचे और बोलने लगे उनकी बाइक रास्ते में खराब हो गई है। उसको लेकर आना है। सुनील उनके कहने पर ई-रिक्शा लेकर चल दिए। आरोपी, सुनील को इधर-उधर घूमाते रहे। उसको कोल्ड्र ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे सुनील बेहोश हो गया। बाद में उसको हाईवे किनारे काठा गांव के पास फेंककर चले गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद उसने घटना की पूरी जानकारी दी। रेखा ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने कहा मामले की जांच की जा रही है। इसी के आधार पर कार्रवाई होगी।

ई-रिक्शा लुटेरे गिरोह का हो चुका पर्दाफाश
बागपत। दिल्ली और अन्य स्थानों पर नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा लूटने वाले बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने 20 दिन पूर्व गिरफ्तार किए । पूछताछ करने पर पुलिस ने पूरे गैंग का खुलासा किया। उनके पास से दर्जनों रिक्शा बरामद हुई । पुलिस अभी भी रिक्शा मालिकों का पता लगाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें