चांदीनगर (बागपत)। खेकड़ा थाना क्षेत्र के तिगरी-डगरपुर मार्ग पर युवती की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपियों ने मारपीट कर युवती का शव को नहर में फेंका। रविवार की सुबह नहर में शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शनाख्त नहीं हुई।
खेकड़ा थाना क्षेत्र के तिगरी-डगरपुर मार्ग पर नहर में रविवार की सुबह साढ़े सात बजे युवती का शव मिला। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर खेकड़ा थाना पुलिस पहुंची और युवती के शव को नहर से बाहर निकाला। युवती धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की। उसके चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। सूत्रों के अनुसार हत्या करने से पहले युवती की पिटाई भी की। हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका। शनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रटौल चौकी इंचार्ज सुभाष चंद ने बताया कि युवती की औसतन उम्र 25 वर्ष के लगभग है। उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की और शव को यहां लाकर नहर में फेंका। युवती के शव की शनाख्त के लिए आसपास के जनपदों की पुलिस को युवती की फोटो भेज दी गई है। सोशल मीडिया पर भी शव की फोटो अप लोड की गई है।