बड़ौत (बागपत)।
पंचमुखी मंदिर कोताना रोड पर सोमवार को हुई अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में वक्ताओं ने गौरव देव भारद्वाज की गिरफ्तारी की निंदा की और कुछ लोगों पर अनावश्यक राजनीतिक दबाव बनाकर उसे झूठा फंसाने का आरोप लगाया।
खिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा की अध्यक्षता और बाबूराम भारद्वाज के संचालन में बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा अनावश्यक राजनीतिक दबाव बनाकर एक ब्राह्मण लड़के को फंसाया गया है। इसकी महासभा घोर निंदा करती है। इसको लेकर जल्द ही महासभा विशाल सभा का आयोजन करेगी। इसमें आगामी आंदोलन को लेकर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौरव देव शर्मा की गिरफ्तारी पर ब्राह्मणों मेें आक्रोश है। आगामी लोकसभा मेें राजनीतिक पार्टियों को इसका परिणाम भुगतान पडे़गा। इसमें नीरज कौशिक, रवि पालीवाल, आचार्य उमेश कौशिक, कपिल भारद्वाज, सचिन वत्स, लोकेश शास्त्री, सचिन शास्त्री, अनुज, पवन शर्मा, अनुज, रजनीश शर्मा, रविंद्र शर्मा, आशीष दीक्षित आदि रहे।