बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलौचपुरा गांव में उधार के रुपये लेने गए युवक को सिर में फावड़ा मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
बिलौचपुरा गांव निवासी जीशान पुत्र हनीस खां ने बताया कि उसके बड़े भाई अहसान ने गांव के ही एक व्यक्ति को कई माह पूर्व 35 हजार रुपये उधार दिए थे। वह केरल में टांवर कंपनी में काम करता है। सोमवार की रात आठ बजे जीशान उधार के रुपये मांगने गया तो पांच-छह लोगों ने उसे दबोच लिया। विरोध करने पर सिर में फावड़ा मारकर घायल कर दिया, जिससे पीड़ित बेहोश होकर जमीन पर गिया तथा हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। घायल ने पांच लोगों के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।