फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रखी नगदी और जेवरात चुरा ले गई दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

एक व्यक्ति को टेलीफोन कर लोनी बुलाकर एक परिवार के लोगों ने कहा कि हम कर्ज बंद हैं। 65 हजार रुपये हमें दे दो तो हम अपनी बेटी से तुम्हारी शादी कर देंगे तो वह तैयार हो गया। रुपये देकर वह उनकी बेटी को पत्नी अपनाकर अपने गांव सोंटी ले आया। जब पहली ही रात में वह घर पर थी तो परिवार के सदस्यों को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर घर में रखी लाखों की नगदी, जेवरात व अन्य सामान उठा ले गई। पीड़ित ने वारदात के संबंध में थाने में तहरीर दी। साथ ही पीड़ित ने तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

अमित पुत्र सलेख चंद सोंटी गांव का रहने वाला है। वह अविवाहित है। 20 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर फोन आया तो उधर से बोलने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुम्हें शादी करनी है तो कृष्ण विहार लोनी आकर मिल लें। उधर से बोलने वाले व्यक्ति ने अपना नाम महीपाल बताया। वह बताए गए पते पर पहुंचा तो वहां महीपाल और उसकी पत्नी बिजेंद्री ने बताया कि हम 65 हजार रुपये के कर्जदार हैं। यदि आप 65 हजार रुपये दे दें तो हम अपनी बेटी पूनम की शादी तुम्हारे के साथ कर देंगे। 26 अक्तूबर को वह मांगी धनराशि उन्हें देकर पूनम को पत्नी के रूप में मानकर उसे अपने घर ले आया। 26 अक्तूबर की रात्रि में नौ बजे के लगभग पूनम ने अमित के परिवार के सभी सदस्यों को दूध में नशीला पदार्थ पीला दिया और वे बेहोश हो गए। बाद में वह घर में वहां रखी एक लाख रुपये की नगदी, सोने और चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान वहां से उठा ले गई। जब सुबह परिवार के लोग होश में आए तो पूनम गायब थी और सामान भी गायब था तो वह फिर लोनी पहुंचा तो उन्होंने उसे धमकी दी कि यदि दोबारा यहां आए तो झूठे मुकदमे में फंसा देंगे और उससे 50 हजार रुपये की और मांग की। अमित ने इस संबंध में रमाला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की। वहीं उसने सोमवार को तहसील में पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन देकर रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें