फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता कॉलोनी और गुजरान मोहल्ले में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माता कॉलोनी में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं गुजरान मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ।
विज्ञापन

माता कॉलोनी बागपत निवासी मदन पाल और कंवर पाल पक्ष में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी को लेकर सोमवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष के कंवर पाल, उसकी पत्नी बीना, बेटा सचिन और पुत्रवधू राधा, दूसरे पक्ष के मदन पाल और उसकी पत्नी सुनीता घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया। वहीं शहर के गुजरान मोहल्ले में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। खेत से गन्ने की फसल काटने को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौच व मारपीट हुई। पुलिस ने एक पक्ष के रोहताश, नरेंद्र और सन्नी, दूसरे पक्ष के भीम, सत्यपाल और राजवीर का शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें