बागपत। रटौल गांव के अनिल की मौत के मामले में परिजनों ने एसपी दफ्तर में प्रदर्शन किया। एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर खेकड़ा पुलिस पर नामजद आरोपियों को थाने से छोड़ने का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा उसकी पीट कर हत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृतक की दो पसली टूटी हुई मिली।
परिजनों ने एएसपी को बताया कि रटौल गांव में 12 नवंबर को अनिल (42) पुत्र हरी सिंह का शव शराब के ठेके के पास पड़ा मिला। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ खेकड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन दोनों को थाने से ही छोड़ दिया। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से मिल हुई। जबकि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी दो पसली टूटी हुई मिली। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शराब पीने से मौत का कारण है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी है। फुटेज में मृतक दोनों युवकों के साथ घूमता हुआ दिखाई तो दे रहा है, लेकिन झगड़ा की कोई फुटेज नहीं है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इसमें मंजू, मां दयावती, बहन बबीता, बबली, भाभी अंजू, मंजू, लीलावती, सरोज, पुष्पा, रेणू, राजवती, राज कुमार, रामस्वरुप, हरदास, बाबू, दयाचंद, किरण पाल, नीटू, दीपचंद, अंबे प्रधान, बबलू, सचिन, चिंटू आदि रहे।