बागपत। नया गांव हमीदाबाद निवासी इकबाल का 22 वर्षीय बेटा वसीम मंगलवार को घर में सोया हुआ था। इस दौरान पंखे का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। करंट लगने वे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन फानन में उसे निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत हो परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को सुपुर्दे ए खाक कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
काठा की महिला ने दिल्ली अस्पताल में दम तोड़ा
बागपत। माता कॉलोनी बागपत निवासी महबूब ने बताया कि उसने अपनी बेटी नजराना का निकाह काठा गांव निवासी मोहम्मद आरिफ के साथ किया । वह दिमागी रूप से बीमारी थी। कुछ दिन पहले उसने ऑलआउट रिफिलेट का पानी पी लिया था। जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई । उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कोतवाली में सूचना दी। पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बाद में शव को सुपुर्दे ए खाक कर दिया।