फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ की मौत पर ग्रामीणों ने रोड जाम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। दाहा गांव में सांड़ की मौत से नाराज ग्रामीणों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर दिया। पशु चिकित्सकों पर सांड़ को जहर का इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। एसडीएम से आरोपी पशु चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

दाहा गांव में कई दिन से सांड़ ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों को टक्कर मारकर घायल कर चुका है। मंगलवार की सुबह पुलिस चौकी के पास सांड़ अचेत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने पशु चिकित्सकों को बुलाकर सांड़ का इलाज कराया। आरोप है कि पशु चिकित्सक सांड़ को जहर का इंजेक्शन देकर चले गए। इसके बाद सांड़ की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के सामने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर दिया। पशु चिकित्सकों के खिलाफ नारेबाजी की गई। ग्रामीणों ने कहा आरोपी पशु चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। एसडीएम बड़ौत ने ग्रामीणों से मोबाइल पर बात की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस पर एक घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से जाम लगा देंगे। जाम लगाने वालों में पुष्पेंद्र, राज कुमार, अनिल राणा, पप्पन राणा, नितिन, अनुज, मिंटू, कल्लू, कुलदीप, सुखपाल, राजबीर, पप्पू, सुबोध, आशु आदि रहे।

जाम में फंसे लोग रहे परेशान
दोघट। दाहा गांव में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर एक घंटा लोग जाम में फंसे रहे। उमस भरी गर्मी में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे बच्चों और महिलाओं का बुरा हाल रहा। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें