फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे पर दीवार के नीचे दबकर मजदूर की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

खट्टा प्रहलादपुर गांव में एमबीएफ ईंट भट्ठे पर दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर गंभीर घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा।
सांकल पुट्ठी निवासी भरत सिंह (50) पुत्र अतर सिंह खट्टा प्रहलादपुर में एमबीएफ ईंट भट्ठे पर भराई का काम करता था। सोमवार की सुबह वह बेटे प्रवीन के साथ भट्ठे में ईंट भराई कर रहा था। वहां पर 15-20 मजदूर और भी काम कर रहे थे। इसी दौरान मजदूरों पर भट्ठे की दीवार गिर गई। मलबे में भरत सिंह सहित कई मजदूर दब गए। इस हादसे के कारण भट्ठे पर चीख पुकार मच गई। वहां पर अफरा-तफरी मची गई। भट्ठे पर काम कर रहे अन्य मजदूर घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। मलबा गरम होने के कारण मजदूरों को निकालने में आधा घंटा लग गया। तब तक भरत सिंह की मौत हो चुकी थी। मेवला निवासी फारूख सहित तीन मजदूर घायल गए। घायल मजदूरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर चांदीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। बागपत मोर्चरी पर आए मृतक के बेटे प्रमोद ने बताया कि भट्ठा मालिक की लापरवाही से हादसा हुआ है। कई दिन से मजदूर दीवार के गिरने की आशंका जता रहे थे, लेकिन भट्ठा मालिक ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। हादसे के बाद भी भट्ठा मालिक नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के तीन बेटे और छह बेटियां है। उसकी पत्नी सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें