फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी एफआईआर दर्ज कराने के मामले में आईजी मेरठ से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रामबाग निवासी एक व्यक्ति ने आईजी मेरठ से शिकायत की है कि एक युवक ने फर्जी एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उससे सांठगांठ कर न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया। आईजी ने इस मामले में एएसपी से जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

रमेशचन्द जैन निवासी रामबाग कालोनी ने बताया कि उसके पुत्र का एक युवक से लेन-देन का विवाद चल रहा था, इस मामले मेें समझौता हो गया था। पुलिस ने युवक से मिलकर उसके व उसके बेटे के खिलाफ धारा 406, 506 आईपीसी मेें सात जून को रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने उसे घोर यातनाएं देते हुए घर से उठाकर जेल भिजवा दिया। रमेश ने शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया कि युवक कई बार धमकी भी दे चुका है और घर का सामान भी उठाकर ले गया है। अभी पुलिस उसके बेटे की तलाश कर रही है। उन्होंने आईजी से परिवार की सुरक्षा व फर्जी मुकदमे को वापस लेने व इस कार्य में लिप्त पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर आईजी ने एसपी बागपत पर नाराजगी जतायी और यह जांच एएसपी को सौप दी है, जिसकी शीघ्र रिपोर्ट आईजी ने मंगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें