फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंफैक्शनरी की दुकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

बड़ौत रोड स्थित कंफेक्शनरी की दुकान में बुधवार की रात में नकब लगाकर बदमाशों ने नगदी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार की सुबह चोरी का पता चला।
विज्ञापन

पुराना कस्बा बागपत निवासी नईम का बड़ौत रोड पर कंफेक्शनरी की दुकान है। बुधवार को शाम के समय वह दुकान बंद कर घर चला गया । बृहस्पतिवार की सुबह जब दुकान खोली तो सामान खुर्द बुर्द था और गल्ला टूटा था। बदमाश यहां से एक लाख रुपये की नगदी और 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। नईम ने बताया कि बुधवार को उसने बैंक से एक लाख रुपये का ऋण लिया था। यह पैसा दुकान में ही रखा था। उसने एसपी जयप्रकाश को वारदात की सूचना दी। एसपी के आदेश पर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी लेकर चली गई। दुकान मालिक ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। नईम ने बताया कि छह माह पहले भी उसकी दुकान में चोरी हुई थी, इसका पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। राष्ट्र वंदना चौक पर पूरी रात पुलिस बल तैनात रहता है, यहां से दुकान चंद कदमों की दूरी पर है, लेकिन पुलिस चोरी की वारदात रोकने में नाकाम साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें