फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से हजारों की नगदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

हिसावदा-शोभापुर मार्ग पर बुधवार की रात में बाइक सवार तीन बदमाशों ने किसान से 1500 रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर तमंचों के बटों से हमला किया और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। घायल किसान ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

संघावली अहीर थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव निवासी सोनू पुत्र राधेश्याम बुधवार की रात में अपने खेतों में जा रहा था। जब वह हिसावदा-शोभापुर मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर उससे 1500 रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। किसान ने जब विरोध किया तो तमंचों के बट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने उस पर फायर भी किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग कर भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में कांबिंग कर बदमाश की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। किसान ने तहरीर दी है। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें