बड़ौत (बागपत)। गुराना गांव मेें एक महिला को देवर और ससुर को बुरी नीयत से देखने से मना करने पर उसे जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह उसने भागकर जान बचाई और तहरीर दी।
नेहा गाजियाबाद की रहने वाली है। चार दिसंबर 2017 को उसकी शादी गुराना गांव के देवीदयाल के साथ हुई । उसका पति नशे का आदी है। इसका फायदा उठाकर ससुर और देवर बुरी नजर रखते हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। बुधवार को जब उन्होंने बुरी नीयत से उस पर हाथ डालने का प्रयास किया तो विरोध रुकने पर उसे साथ मारपीट की और गला दबाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह वह वहां से भाग निकली और कोतवाली आकर देवर व ससुर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।